तेलंगाना में कोविड-19 के 643 नए मामले, दो लोगों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 643 नए मामले, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 10, 2020 / 05:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

हैदराबाद, 10 दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 643 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 2.76 लाख हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,482 हो गई।

राज्य सरकार की ओर से नौ दिसंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए एक बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 109 नए मामले, मेडचल मल्काजगिरि में 84, रंगारेड्डी में 82 मामले सामने आए हैं।

अब 7,497 मरीजों का उपचार चल रहा है और बुधवार को 53,396 नमूनों की जांच हुई। अब तक कुल 59.73 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में मृत्यु दर 0.53 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 96.74 फीसदी है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश