दिल्ली में कोरोना वायरस के 648 नए मामले, संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस के 648 नए मामले, संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे

  •  
  • Publish Date - May 31, 2021 / 12:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 648 मरीजों की पुष्टि हुई जो दो पिछले ढाई महीनों में सबसे कम है। वहीं 86 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर एक फीसदी से नीचे आ गई है जो 19 मार्च के बाद पहली बार सबसे कम है।

यह शहर में लगातार दूसरी बार है जब एक दिन में 100 से कम लोगों की मौत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 11,040 है।

रविवार को दिल्ली में कोविड-19 के 946 मामले आए थे और 78 लोगों की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 1.25 फीसदी पर आ गई थी।

भाषा नोमान उमा

उमा