पुडुचेरी में कोविड-19 के 66 नए मामले, दो मौतें हुईं

पुडुचेरी में कोविड-19 के 66 नए मामले, दो मौतें हुईं

पुडुचेरी में कोविड-19 के 66 नए मामले, दो मौतें हुईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: November 12, 2020 7:02 am IST

पुडुचेरी, 12 नवंबर (भाषा) पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नए मामले सामने आए, जिससे कुल मामले बढ़कर 36,179 हो गए, जबकि संक्रमण के कारण दो और मौतें हुईं।

कोविड-19 के कारण दो और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 607 हो गई।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कुल 36,179 मामलों में 1,071 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 34,501 रोगी अब तक ठीक हो चुके हैं।

कुमार ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 69 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमशः 1.68 प्रतिशत और 95.36 प्रतिशत है।

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 3.51 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश


लेखक के बारे में