हरियाणा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 71 नए मामले

हरियाणा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 71 नए मामले

हरियाणा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 71 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: February 6, 2021 8:11 pm IST

चंडीगढ़, छह फरवरी (भाषा) हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस से 71 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि, इस अवधि में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया कि हरियाणा में अबतक आए मामलों की संख्या बढ़कर 2,68,364 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 3027 है।

नए मरीजों में गुरुग्राम के 15 और फरीदाबाद के 12 मामले शामिल हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 908 है जबकि 2,68,364 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा

शुभांशि धीरज

धीरज


लेखक के बारे में