कर्नाटक में कोविड-19 के 789 नये मामले, 23 मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 789 नये मामले, 23 मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 789 नये मामले, 23 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: September 24, 2021 9:07 pm IST

बेंगलुरु, 24 सितंबर (भाषा) कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 789 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,71,833 हो गयी जबकि 23 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,706 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,050 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,20,792 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,306 हो गयी है।

बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 285 नये मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हुई। इसके बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में 108 नये मरीज मिले। वहीं मैसुरु में 71 और उडुपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 69 नये मामले सामने आए।

राज्य में अब तक 4,69,14,336 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,35,581 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में