7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर की 20 लाख रुपए

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर की 20 लाख रुपए

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर की 20 लाख रुपए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: February 28, 2020 3:05 pm IST

नई दिल्ली: 7th Pay Commission: नवोदय विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने होली से पहले सौगात दी है। दरअसल मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नवोदय विद्यालय समिति के हजारों कर्मचारियों के ग्रैच्युटी की सीमा को बढ़ाकर 20 रुपए कर दी है। इस संबंध में मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले स्वायत्त संस्थान नवोदय विद्यालय समिति ने कर्मचारियों के लिए ग्रैच्युटी की सीमा 10 लाख रुपए थी। इसके तहत नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारियों की ग्रैच्युटी की सीमा को 29 मार्च, 2018 से बढ़ाकर 10 से 20 लाख रुपए किया गया है।

Read More: 7वीं कक्षा की छात्रा से रेप के बाद गर्भपात के मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, DEO को पद से हटाया, 5 शिक्षक और भृत्य निलंबित

इस फैसले के साथ ही सरकार ने इस सुविधा का लाभ 1 जनवरी, 2004 से पहले नौकरी ज्वॉइन करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। साथ ही अब नवोदय के कमर्चारियों के लिए लागू एनवीएस पेमेंट ऑफ ग्रैच्युटी एक्ट को वापस लिया जा रहा है और उसकी बजाय ग्रैच्युटी एक्ट 1972 लागू होगा। बता दें कि इससे पहले भी सरकार ने साल 2018 में सभी सरकारी कर्मचारियों की ग्रैच्युटी की सीमा 20 रुपए कर दी थी।

Read More: स्कूल से लौट रही छात्रा को ट्रक ड्राइवर ने दिया लिफ्ट, रेप कर छोड़ दिया लावारिस

इससे पहले वित्त मंत्रालय की ओर से कर्मचारियों को सौगात देते हुए 10 लाख की बजाय 20 लाख रुपए तक के ग्रैच्युटी को टैक्स फ्री करने का आदेश जारी किया था। बता दें कि समय-समय पर सरकार की ओर से कई बार आर्थिक हालात, कंपनियों की वेतन देने की क्षमता और कर्मचारियों की सैलरी के आधार पर ग्रैच्युटी की सीमा को बढ़ाया जाता रहा है।

Read More: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप सुनकर बौखलाई महिला खनिज अधिकारी, जवाब में किया अपशब्दों का प्रयोग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"