Google Fake Call Detection Feature: अब कोई भी फर्जी कॉल नहीं बच पाएगी! AI करेगा खुलासा, Google का ये नया फीचर बताएगा कौन है ठग और कौन असली
Google Fake Call Detection Feature: गूगल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया AI आधारित फीचर लाया है जो स्कैम और फर्जी कॉल्स की पहचान करेगा। यह सिस्टम कॉल आने पर ही यूजर को चेतावनी देगा। जिससे लोग धोखाधड़ी से बच सकेंगे और उनकी निजी जानकारी व पैसे सुरक्षित रहेंगे।
(Google Fake Call Detection Feature/ Image Credit: Pexels)
- Google ने AI आधारित फर्जी कॉल डिटेक्शन फीचर लॉन्च किया
- स्कैम कॉल्स की पहचान कर तुरंत अलर्ट देगा सिस्टम
- वॉइस क्लोनिंग और AI स्कैम से बचाव में मदद करेगा
Google Fake Call Detection Feature: गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया AI आधारित फेक कॉल डिटेक्शन फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का मकसद स्कैम और धोखाधड़ी वाली कॉल्स से यूजर्स को सुरक्षित रखना है। खासकर बढ़ते उन मामलों को देखते हुए लाया गया है जहां AI की मदद से आवाज की नकल कर लोगों को ठगा जा रहा है।
AI कैसे पहचान करेगा फर्जी कॉल?
यह नया सिस्टम गूगल की फोन ऐप के जरिए काम करेगा। जब कोई कॉल आएगी तो डिवाइस के बीच एक साइलेंट वेरिफिकेशन सिग्नल भेजा जाएगा। इससे यह पता लगाया जाएगा कि कॉल असली कॉन्टैक्ट से आई है या किसी स्कैमर द्वारा AI वॉइस क्लोनिंग के जरिए की गई है।
फर्जी कॉल होने पर मिलेगा अलर्ट
अगर सिस्टम को संदेह होता है कि कॉल फर्जी है तो यूजर की स्क्रीन पर चेतावनी दिखाई देगी। इसमें कॉल तुरंत काटने की सलाह दी जाएगी। यह फीचर बैकग्राउंड में ऑटोमैटिक रूप से काम करेगा। जिससे यूजर को अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होगी।
सेटिंग और यूजर कंट्रोल
यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा लेकिन यूजर चाहें तो इसे फोन ऐप की सेटिंग में जाकर बंद भी कर सकते हैं। इसका मतलब है कि पूरा कंट्रोल यूजर के हाथ में रहेगा और जरूरत के अनुसार इसे मैनेज किया जा सकेगा।
किन डिवाइस में मिलेगा यह फीचर?
गूगल ने बताया है कि यह फीचर सबसे पहले Google Pixel डिवाइसेस में रोलआउट किया जाएगा। इसके बाद यह एंड्रॉयड 12 और उससे ऊपर वाले सभी स्मार्टफोन्स में उपलब्ध होगा। जो यूजर्स गूगल की Phone ऐप इस्तेमाल करते हैं उन्हें इसका फायदा मिलेगा।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस फीचर का लाभ लेने के लिए यूजर को ‘Phone by Google’ ऐप को डिफॉल्ट कॉलिंग ऐप बनाना होगा। अगर किसी डिवाइस में यह ऐप पहले से नहीं है तो इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद सिस्टम अपने आप बैकग्राउंड में फर्जी कॉल्स की पहचान करता रहेगा और यूजर को सुरक्षित रखेगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- EPFO 3.8 ATM Withdrawal: कब होगा लॉन्च, पैसा कैसे मिलेगा और क्या है पूरा प्रोसेस? हर सवालों का जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप
- Bengal TMC Crisis: ममता बनर्जी को अब तक का सबसे बड़ा झटका, बागी गुट को स्पीकर ने दी मंजूरी, ये दिग्गज नेता होंगे नेता प्रतिपक्ष
- Ramkumar Toppo Tehsildar Case: नायब तहसीलदार विवाद मामले में बड़ा अपडेट, रामकुमार टोप्पो के दो समर्थकों ने किया सरेंडर, क्या अब ख़त्म होगा तहसीलदारों का प्रदर्शन?

Facebook


