Karnataka News/Image Source: IBC24 File Photo
Karnataka News: बेंगलुरु: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक भीषण हादसा हुआ हो गया। यहां थट्टे हक्कलू नदी में तेज बहाव के कारण सीपियां इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के 8 लोग डूब गए और सभी की मौत हो गई। मरने वालों में 7 महिलाएं शामिल है। वहीं दो लोग अब भी लापता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिराली गांव के लगभग 14 लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। नदी तटों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदायों की यह पारंपरिक गतिविधि है।
इस भीषण घटना पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान भी किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ”कर्नाटक के कारवार जिले में हुई दुखद घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनां हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों।” (Karnataka News) प्रधानमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Karnataka News: इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, ‘’लोग पानी के स्तर का सही आकलन किए बिना नदी के गहरे हिस्से में चले गए। अचानक तेज धारा में फंसकर एक या दो लोग बह गए।” इसके बाद पानी में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास में कुछ व्यक्ति नदी में कूद गए। इस दौरान तेज धारा में और भी लोग फंस गए। (Karnataka News) पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य लापता हैं। बचाव कर्मी, पुलिस टीम और स्थानीय निवासी खोज अभियान जारी रखे हुए हैं। मृतकों की पहचान भटकल तालुक के शिराली निवासी के रूप में हुई है।
मृतकों की पहचान उमेश मंजूनाथ नाइक (40), लक्ष्मी महादेव नाइक (42), लक्ष्मी जट्टप्पा नाइक (30), लक्ष्मी अप्पन्ना नाइक (60), लक्ष्मी शिवराम नाइक (49), ज्योति मस्तम्मा नाइक (34), मालती नाइक (38) और मस्तम्मा नाइक (60) के रूप में हुई है। जिन दो लोगों को बचाया गया है, वे हैं नागरत्ना और महादेवी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Karnataka News: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम ने इस हादसे पर दुख जताया है। एक्स पर एक पोस्ट में सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि, उन्हें बेहद दुखद और दर्दनाक घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ और उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “मानवीय आधार पर, राज्य सरकार इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देगी।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऐसी भी जानकारी है कि इस दुर्घटना में कुछ अन्य लोग भी लापता हैं, और उनकी तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। (Karnataka News) उन्होंने कहा”आइए हम सब ईश्वर से प्रार्थना करें कि जो लोग लापता हैं, वे जीवित लौट आएं और अपने प्रियजनों से मिल सकें।” कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भी इस त्रासदी पर शोक व्यक्त किया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने भी इन मौतों पर संवेदना व्यक्त की।
इन्हे भी पढ़ें:-