Raipur Police Constable Rape Case: शादी का सपना दिखाया, फिर महिला के साथ किया ऐसा खौफनाक कांड, पुलिस आरक्षक गिरफ्तार

Raipur Police Constable Rape Case: रायपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले पुलिस आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश साहू के रूप में हुई है।

Raipur Police Constable Rape Case: शादी का सपना दिखाया, फिर महिला के साथ किया ऐसा खौफनाक कांड, पुलिस आरक्षक गिरफ्तार

Raipur Police Constable Rape Case/Image Credit:IBC24 File

Modified Date: May 24, 2026 / 06:30 pm IST
Published Date: May 24, 2026 6:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
  • रायपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी आरक्षक को किया गिरफ्तार
  • महिला की शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई

Raipur Police Constable Rape Case: राजधानी रायपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले पुलिस आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश साहू के रूप में हुई है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पुरे मामले की जांच कर रही है।

शादी का वादा कर करता रहा दरिंदगी

पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि आरोपी से उसकी पहचान साल 2008 में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में आरोपी ने शादी का लालच देकर कई बार रेप (Raipur Police Constable Rape Case) किया। महिला बताया कि आरोपी उसे रायपुर स्थित पुलिस लाइन के घर ले गया था। जहां पहली बार संबंध बनाए। बाद में जब आरोपी की पोस्टिंग गरियाबंद में हुई, तब भी दोनों के बीच बात चीत होती रही। पीड़िता का आरोप है कि आरक्षक ने उसे रायपुर के किराए के मकान में भी रखा था और शादी का झांसा देकर संबंध बनता रहा।

 

समय बीतने के साथ जब महिला (Raipur Police Constable Rape Case) ने आरक्षक को शादी की बात कही, तो आरोपी विवाद करने लगा। जब आरोपी ने शादी से दूरी बनानी शुरु की, तब महिला ने पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी आरक्षक मुकेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.