दिल्ली में कोविड-19 के 82 नये मामले, एक मरीज की मौत

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 82 नये मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - April 4, 2022 / 09:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नये मामले सामने आए और बीते 24 घंटे के दौरान महामारी से एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 1.34 प्रतिशत दर्ज की गई है। संक्रमण के नये मामलों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,65,382 हो गयी है।

दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 26,154 पर पहुंच गयी।

इससे पहले, दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 85 नये मामले सामने आए थे, जबकि संक्रमण की दर 0.86 प्रतिशत थी। बीते 24 घंटे के दौरान 6,114 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गयी।

गत 13 जनवरी को दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,867 मामले आए थे। दिल्ली में 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत दर्ज की थी।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश