विदेशी महिला ने प्राइवेट पार्ट से निकाली 6 करोड़ की हेरोइन और 88 कैप्सूल, पुलिस वालों के उड़े होश
विदेशी महिला ने प्राइवेट पार्ट से निकाली 6 करोड़ की हेरोइन और 88 कैप्सूल, पुलिस वालों के उड़े होश
जयपुर। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) अधिकारियों द्वारा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले महीने 19 फरवरी को शारजहां से एअर अरेबिया के विमान से आई सूडान की महिला नागरिक के शरीर से 88 कैप्सूल में रखी गई 862 ग्राम हेरोइन मिली। जब्त हेरोइन की कीमत छह करोड़ रुपये आंकी गई है। महिला को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: अवैध संंबंध के शक में पति ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
निदेशालय के सूत्रों के अनुसार राजस्थान में इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई है जिसमें महिला के शरीर में कैप्सूल के जरिये छिपाई गई इतनी बड़ी मात्रा में हेरोईन पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को महिला को पकड़ने के बाद मजिस्ट्रेट की अनुमति से सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के विशेषज्ञों के एक दल ने 19 फरवरी से 2 मार्च तक महिला के शरीर से 88 कैप्सूल निकाले। इन 88 कैप्सूल में 862 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
यह भी पढ़ें: पहले दलित RTI एक्टिविस्ट को बेरहमी से पीटा, फिर पिला दिया मूत्र, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 फरार
चिकित्सकों के दल ने बताया कि महिला ने कुछ कैप्सूल निगल लिये थे, तो कुछ शरीर के अन्य भागों में छिपा कर रखे थे। दल ने सीटी स्कैन के जरिये शरीर में पड़े कैप्सूल के बारे में जानकारी हासिल की। सूत्रों ने बताया कि महिला को कल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यह भी पढ़ें: PM आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए गरीबों को मिलेगा 50 हजार रुपए अतिरिक्त, इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Facebook


