तेलंगाना में कोविड-19 के 873 नए मामले, चार लोगों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 873 नए मामले, चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 22, 2020 / 06:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

हैदराबाद, 22 नवंबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 873 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.63 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं संक्रमण से चार लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई।

एक सरकारी बुलेटिन में 21 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए रविवार को बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 152 नए मामले, इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 78 और रंगारेड्डी में 71 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं अभी 11,643 मरीजों का उपचार चल रहा है और 21 नवंबर को 41,646 नमूनों की जांच हुई। अब तक कुल 51.34 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में मृत्यु दर 0.54 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 94.03 फीसदी है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश