जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल में बिजली गिरने से 90 भेड़ों की मौत

Ads

जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल में बिजली गिरने से 90 भेड़ों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 05:15 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 05:15 PM IST

श्रीनगर, 11 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले के ऊपरी इलाकों में चारागाह पर आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 90 भेड़ों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात गांदेरबल जिले के कंगन क्षेत्र के पोशकर स्थित मैदान में आकाशीय बिजली गिरी, जिससे करीब 90 भेड़ों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ये भेड़ें खानाबदोश चरवाहों के एक परिवार की थीं, जो अपने पशुओं को चराने के लिए सोनमर्ग क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे।

कश्मीर के कुछ इलाकों में रविवार रात तेज हवाओं और रुक-रुक कर हुई बारिश से मकानों और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश