पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा हमले को लेकर अफगानिस्तान के राजनयिक को तलब किया

Ads

पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा हमले को लेकर अफगानिस्तान के राजनयिक को तलब किया

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 08:33 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 08:33 PM IST

इस्लामाबाद, 11 मई (भाषा) पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तान के प्रभारी राजदूत को तलब करके खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के घातक हमले को लेकर “कड़ा विरोध” जताया।

खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में शनिवार को पुलिस चौकी पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राजदूत को बताया गया कि घटना की विस्तृत जांच, एकत्र किए गए साक्ष्य और तकनीकी खुफिया जानकारी से यह संकेत मिलता है कि अफगानिस्तान में मौजूद आतंकवादियों ने योजनाबद्ध तरीके से यह हमला किया।

बयान में कहा गया है, ‘‘पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी हमलों के लिए अफगान भूमि का लगातार उपयोग होने पर गंभीर चिंता जताते हुए पड़ोसी अफगानिस्तान को यह स्पष्ट किया गया कि पाकिस्तान को इस बर्बर कृत्य के दोषियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का अधिकार है।”

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश