पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परिषद की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 93.72 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण

Ads

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परिषद की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 93.72 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण

  •  
  • Publish Date - October 31, 2025 / 10:34 PM IST,
    Updated On - October 31, 2025 / 10:34 PM IST

कोलकाता, 31 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परिषद की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 6,45,832 परीक्षार्थियों में से 93.72 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

परिषद के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसी भी राज्य बोर्ड द्वारा प्लस-2 स्तर पर सेमेस्टर प्रारूप में आयोजित यह परीक्षा देश में राज्य शिक्षा नीति के अनुरूप पहली ऐसी पहल थी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने सफल छात्रों को बधाई दी और जिनके परिणाम अच्छे नहीं रहे उनसे और अधिक मेहनत करने को कहा।

सफल अभ्यर्थियों के मामले में दक्षिण 24 परगना जिला शीर्ष स्थान पर रहा, जहां 96.72 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए।

तीन लड़कियों सहित कुल 69 छात्रों ने शीर्ष दस स्थान प्राप्त किये।

पुरुलिया रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के आदित्य नारायण जाना और प्रीतम बल्लाव ने 98.97 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।

काउंसिल के अध्यक्ष ने कहा कि ये परीक्षा 8 से 22 सितंबर तक आयोजित की गई और 39 दिनों में परिणाम घोषित कर दिए गए।

चौथे सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश