दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नये मामले सामने आये

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - February 16, 2021 / 11:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नये मामले सामने आये जो गत नौ महीनों में सबसे कम है। शहर में संक्रमण की दर कम होकर 0.17 प्रतिशत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस महामारी से एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10,894 पर पहुंच गई।

दिल्ली में 27 जनवरी को कोरोना वायरस के 96 मामले दर्ज किये गये थे जो नौ महीनों में सबसे कम थे और उस महीने पहली बार वायरस के प्रतिदिन मामलों की संख्या 100 से कम दर्ज की गई थी।

लगभग नौ महीनों के अंतराल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में नौ फरवरी को कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 6,37,181 पर पहुंच गई है जबकि संक्रमण की दर कम होकर 0.17 प्रतिशत हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,036 है जबकि पिछले दिन यह संख्या 1,031 थी और इसमें मामूली वृद्धि हुई है।

भाषा देवेंद्र पवनेश

पवनेश