तेलंगाना में कोविड-19 के 952 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 952 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 17, 2020 / 05:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

हैदराबाद, 17 नवम्बर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 952 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2.59 लाख के पास पहुंच गए। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,410 हो गई।

राज्य की ओर से जारी बुलेटिन में 16 नवम्बर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 150 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरि में 77 , भद्रादी कोठागुडम में 71 मामले सामने आए हैं।

राज्य में अभी 13,732 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां मरीजों के ठीक होने की दर 94.14 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

तेलंगाना में अभी तक कुल 49.29 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 की जांच की जा चुकी है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी