जनसुनवाई के तहत 96 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया गया : माझी

जनसुनवाई के तहत 96 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया गया : माझी

जनसुनवाई के तहत 96 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया गया : माझी
Modified Date: August 24, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: August 24, 2026 8:09 pm IST

भुवनेश्वर, 24 अगस्त (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को कहा कि जनसुनवाई के दौरान मिलीं 95 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि परेशानी में लोगों के प्रति सहानुभूति, संवेदना और उनके साथ खड़ा होना उनकी सरकार के शासन के मूल सिद्धांत हैं।

माझी ने जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद कहा, ‘‘आज ही हमें ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से 600 से अधिक शिकायतें मिलीं। यह 20वीं जनसुनवाई है, जबकि 19वीं जनसुनवाई तक मिलीं 15,327 शिकायतों में से 14,519 यानी 95 प्रतिशत का समाधान किया गया है। इससे पता चलता है कि हमारी सरकार लोगों के साथ है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती है।’’

उन्होंने कहा कि जिला और प्रखंड मुख्यालयों में बारी-बारी से जमीनी स्तर पर भी शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।

माझी ने कहा कि एक जुलाई 2024 से इस वर्ष 31 जुलाई तक की अवधि से संबंधित रिपोर्ट के अनुसार, 2,69,394 शिकायतों में से 2,33,344 यानी 87 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में