दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नए मामले, संक्रमण की दर 0.41 प्रतिशत

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नए मामले, संक्रमण की दर 0.41 प्रतिशत

  •  
  • Publish Date - March 20, 2022 / 09:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली में एक दिन पहले 23,766 नमूनों की कोविड-19 की गई। राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या 26,146 पर पहुंच गई है।

इससे पहले शनिवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 मामले सामने आए थे और एक रोगी की मौत हो गई थी। संक्रमण की दर 0.63 प्रतिशत रही थी।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश