पुलिस प्रशिक्षु अधिकारी पर साथी प्रशिक्षुओं से सात लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला दर्ज

पुलिस प्रशिक्षु अधिकारी पर साथी प्रशिक्षुओं से सात लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला दर्ज

पुलिस प्रशिक्षु अधिकारी पर साथी प्रशिक्षुओं से सात लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला दर्ज
Modified Date: August 10, 2026 / 03:02 pm IST
Published Date: August 10, 2026 3:02 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 10 अगस्त (भाषा) केरल पुलिस के एक प्रशिक्षु अधिकारी के खिलाफ अपने साथी प्रशिक्षुओं से ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी पर आरोप है कि उसने वर्दी दिलाने के नाम पर साथियों सात लाख रुपये से अधिक की रकम जमा की और बाद में यह पैसा ऑनलाइन सट्टेबाजी में खर्च कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पेरूरकडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (धोखाधड़ी) के तहत दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी वर्दी समिति का सदस्य था। आरोप है कि उसने कई प्रशिक्षुओं से 7,18,320 रुपये से अधिक की रकम पुलिस ड्राई कैंटीन में जमा कराने, वर्दी की सामग्री खरीदने और वर्दी सिलने वाली एक सोसायटी को देने के नाम पर जुटाई थी।

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी ने तीन जुलाई से 13 जुलाई के बीच इस घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि उसने रकम जमा करने के बजाय उसे मुनाफा कमाने के लिए ऑनलाइन सट्टेबाजी के खेल में खर्च कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई उस वरिष्ठ कमांडिंग अधिकारी की शिकायत के बाद की गई, जिन्हें कथित ठगी की जानकारी मिली थी।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में