अंडमान में कोविड-19 का एक मामला, संक्रमितों की संख्या 7,567 हुई

Ads

अंडमान में कोविड-19 का एक मामला, संक्रमितों की संख्या 7,567 हुई

  •  
  • Publish Date - September 3, 2021 / 11:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, तीन सितंबर (भाषा) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक मामला आने से कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7,567 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मरीजों के संपर्क का पता लगाने के दौरान एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 महामारी से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 129 बनी हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में सात मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 7,431 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 के लिए अब तक 4.94 लाख नमूनों की जांच की गई है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 3,68,132 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें से 1,06,848 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है। टीका ले चुके लोगों में 18 साल से 44 साल तक के उम्र समूह के 1,47,855 लोग थे।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा