आत्मसमर्पण के एक दिन बाद, वरिष्ठ माओवादी नेता अपने परिजन से मिले

Ads

आत्मसमर्पण के एक दिन बाद, वरिष्ठ माओवादी नेता अपने परिजन से मिले

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 01:12 AM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 01:12 AM IST

हैदराबाद, 25 फरवरी (भाषा) तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के एक दिन बाद थिप्पिरी तिरुपति उर्फ ​​देवूजी और अन्य वरिष्ठ माओवादी नेताओं का बुधवार को यहां अपने परिवार के सदस्यों के साथ भावुक पुनर्मिलन हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राज्य के जगतियाल जिले के कोरुतला के मूल निवासी देवूजी ने 1982 के बाद पहली बार अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

देवूजी के छोटे भाई गंगाधर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि देवूजी परिवार के सदस्यों से मिलकर खुश थे, हालांकि समय बीतने के कारण वह उन्हें ठीक से पहचान नहीं पा रहे थे।

गंगाधर ने बताया कि उनके भाई कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त प्रतीत होने के बावजूद स्वस्थ दिख रहे थे। वह अब भी लोगों की सेवा करने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माओवादी नेता ने परिवार से उनके पैतृक नगर में मिलने और उनके भविष्य के बारे में चर्चा करने का वादा किया।

देवूजी ने मंगलवार को कहा था कि उन्होंने स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आत्मसमर्पण किया और ‘कानूनी ढांचे’ के भीतर अपना राजनीतिक करियर जारी रखने का संकल्प लिया।

देवूजी ने मंगलवार को आत्मसमर्पण किया था।

भाषा सुरेश शोभना

शोभना