आत्मसमर्पण करने का इरादा रखने वाले कमांडर की साथी माओवादियों ने की हत्या, शव बरामद

Ads

आत्मसमर्पण करने का इरादा रखने वाले कमांडर की साथी माओवादियों ने की हत्या, शव बरामद

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 01:22 AM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 01:22 AM IST

भुवनेश्वर/फुलबनी, 25 फरवरी (भाषा) एक वांछित माओवादी नेता ने 22 लाख के इनामी कमांडर अन्वेष की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि वह ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना चाहता था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंधमाल जिले की पुलिस ने बुधवार को डारिंगबाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकरी आरक्षित वन क्षेत्र में अन्वेष उर्फ ​​रेनू के क्षत विक्षत शव को कब्र से निकाला।

राज्य के सबसे वांछित नक्सली नेता सुक्रू ने 29 जनवरी को कथित तौर पर अन्वेष की हत्या कर दी।

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरीश बीसी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘यह पुष्टि हो गई है कि अन्वेष की हत्या सुक्रू और उसके साथियों ने उस समय की जब वह कुछ अन्य माओवादी के साथ ओडिशा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की तैयारी कर रहा था।’

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के सुकमा निवासी अन्वेष, केकेबीएन (कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़) डिवीजन का संभागीय समिति सदस्य (डीवीसीएम) और सैन्य प्लाटून कमांडर था, और उसपर 22 लाख रुपये का इनाम था।

भाषा सुरेश शोभना

शोभना