MP Weather Update Today/Image Credit: IBC24.in
भोपाल: MP Weather Update Today देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां भी मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में जहां दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस हुई, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश ने लोगों को चौंका दिया।
MP Mausam Samachar मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में पड़ेगा। जिसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 और दो मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी और आगर जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज आंधी भी चल सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।