PM Modi Instagram Follower: डिजिटल दुनिया के भी सरताज बने पीएम मोदी, Instagram पर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें- रेस में कहां हैं ट्रंप

Ads

PM Modi Instagram Follower: डिजिटल दुनिया के भी सरताज बने पीएम मोदी, Instagram पर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें- रेस में कहां हैं ट्रंप

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 07:32 AM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 07:32 AM IST

PM Modi Instagram Follower | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाले पहले नेता बने
  • डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर
  • वैश्विक नेताओं में डिजिटल एंगेजमेंट के मामले में मोदी सबसे आगे

नई दिल्ली: PM Modi Instagram Follower वैसे तो पीएम मोदी की लोकप्रियता का डंका पहले ही देश और दुनिया में बजता रहा, लेकिन अब पीएम मोदी डिजिटल की दुनिया में भी एक निया रिकॉर्ड बना लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इतिहास रच दिया है। वह इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिए है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। आपको बता दें कि फॉलोअर्स और डिजिटल एंगेजमेंट के मामले में उन्होंने कई वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे नंबर पर डोनाल्ड ट्रंप

पीएम मोदी के बाद डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियंतो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे और तुर्की के प्रेसिडेंट तैयप एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं। आखिर में अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

एक नजर डेटा पर कि कौन-कितने नंबर पर?

पीएम मोदी-100 मिलियन फॉलोअर्स

डोनाल्ड ट्रंप- 43.2 मिलियन फॉलोअर्स

इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियंतो- 15 मिलियन फॉलोअर्स

ब्राजील के राष्ट्रपति-4.4 मिलियन फॉलोअर्स

तुर्की के प्रेसिडेंट तैयप एर्दोगन-11.6 मिलियन फॉलोअर्स

अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर माइली- 6.4 मिलियन फॉलोअर्स

इन्हें भी पढ़े:-

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स पूरे किए?

उन्होंने 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है।

इंस्टाग्राम पर दूसरे नंबर पर कौन से नेता हैं?

डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

क्या पीएम मोदी दुनिया के पहले नेता हैं जिन्होंने 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए?

हाँ, वे दुनिया के पहले नेता हैं जिन्होंने इंस्टाग्राम पर यह रिकॉर्ड बनाया है।