IND vs ZIM T20 World Cup 2026 | Photo Credit: IBC24
चेन्नई: IND vs ZIM T20 World Cup 2026 ज़िंबाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया सुपर-8 में न सिर्फ पहली जीत की तलाश में उतरेगी, बल्कि टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम करने के इरादे से मैदान में कदम रखेगी। आज टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का 8वां मैच आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा।
IND vs ZIM T20 World Cup 2026 आपको बता दें कि आज दोनों टीमों के बीच करो या मरो का मुकाबला है। जहां एक ओर टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका से हार के बाद झटका लगा है तो वहीं दूसरी ओर जिम्बाब्वे को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी शिकस्त झेली चुकी है। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने वाला है।
भारत और जिम्बाब्वे का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 10 मैच जीते, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबलों को अपने नाम किया। इनमें एक मैच विश्व कप में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 71 रन से जीता था।
भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन।
जिम्बाब्वे की टीम: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा।