पश्चिमी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में एक फैक्टरी में आग लगी

पश्चिमी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में एक फैक्टरी में आग लगी

पश्चिमी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में एक फैक्टरी में आग लगी
Modified Date: July 30, 2023 / 11:30 am IST
Published Date: July 30, 2023 11:30 am IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में स्थित एक फैक्टरी में रविवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाषा साजन पारुल

पारुल


लेखक के बारे में