दिल्ली में अचानक झुकी चार मंजिला इमारत को खाली कराया गया

दिल्ली में अचानक झुकी चार मंजिला इमारत को खाली कराया गया

दिल्ली में अचानक झुकी चार मंजिला इमारत को खाली कराया गया
Modified Date: September 13, 2026 / 12:23 pm IST
Published Date: September 13, 2026 12:23 pm IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) दिल्ली के शाहदरा इलाके के गांधी नगर में चार मंजिला इमारत के अचानक एक तरफ झुक जाने के बाद उसमें रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने इमारत तुरंत खाली करवा लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इमारत के अचानक झुक जाने के कारण आस-पास रहने वाले लोगों में घबराहट फैल गई थी।

उन्होंने कहा कि इमारत में रहने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने इमारत को तुरंत खाली कराया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी की। लोगों को सुरक्षा कारणों से इमारत के पास जाने से रोका गया।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की एक टीम भी मौके पर पहुंची और इमारत की हालत का जायजा लिया।

किसी को भी इमारत के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है और आस-पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।

यह घटना पिछले हफ्ते सत्य निकेतन में लड़कों के पीजी (पेइंग गेस्ट) परिसर के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत के ढहने के बाद हुई है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में