‘मिर्जापुर : द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक कमाए

‘मिर्जापुर : द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक कमाए

‘मिर्जापुर : द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक कमाए
Modified Date: September 13, 2026 / 11:50 am IST
Published Date: September 13, 2026 11:50 am IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘मिर्जापुर : द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म ‘मिर्जापुर सीरीज’ को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आई है। मिर्जापुर का पहला सीजन 2018 में ओटीटी (ओवर-द-टॉप) मंच पर जारी हुआ था और बाद में इसके दो और सीजन जारी हुए तथा यह भारत की सबसे सफल ओटीटी सीरीज में शामिल हो गई।

फिल्म कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 204.87 करोड़ रुपये की सकल कमाई की है, जबकि इसकी शुद्ध कमाई 171.86 करोड़ रुपये रही है।

फिल्म में रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं। जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान को फिल्म में नए कलाकारों के रूप में शामिल किया गया है।

फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है। भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में