एमएनएम ने ‘एरिया सभा’ बैठकों की अधिसूचना जारी करने में देरी पर सवाल उठाए

एमएनएम ने ‘एरिया सभा’ बैठकों की अधिसूचना जारी करने में देरी पर सवाल उठाए

एमएनएम ने ‘एरिया सभा’ बैठकों की अधिसूचना जारी करने में देरी पर सवाल उठाए
Modified Date: September 13, 2026 / 12:22 pm IST
Published Date: September 13, 2026 12:22 pm IST

चेन्नई, 13 सितंबर (भाषा) मक्कल निधि मय्यम (एमएलएम) ने रविवार को तमिलनाडु सरकार से सवाल उठाते हुए पूछा कि 15 सितंबर से शुरू होने वाली अनिवार्य ‘एरिया सभा’ ​​बैठकों के लिए कोई आधिकारिक सूचना क्यों जारी नहीं की गई।

एमएनएम के सचिव सेंथिल अरुमुगम ने एक प्रेस विज्ञप्ति में नगर प्रशासन विभाग से अपील की कि वे सभी शहरी वार्डों में ये बैठकें आयोजित करने के लिए तुरंत कदम उठाएं।

इस विभाग का जिम्मा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री देखते हैं।

उन्होंने इस बात पर निराशा जताई कि तारीख नजदीक आने के बावजूद अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

सरकारी आदेश 64 के तहत शहरी स्थानीय निकायों को ग्रामीण ग्राम सभाओं की तरह साल में चार बार ‘एरिया सभा’ की ​​बैठकें करनी होती हैं जिनमें 15 सितंबर की बैठक भी शामिल है। इन मंचों पर आम जनता, चुने हुए प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारी मिलकर पेयजल, सड़कों, स्कूलों और स्वास्थ्य ढांचे जैसे स्थानीय नागरिक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

पार्टी ने नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बयान के मुताबिक एमएनएम अध्यक्ष कमल हासन विकेंद्रीकृत शहरी शासन व्यवस्था की लगातार वकालत करते रहे हैं। इसमें 2022 में तत्कालीन मुख्य सचिव के साथ उनकी मुलाकात का भी जिक्र किया गया जिसमें उन्होंने एरिया सभाओं को सशक्त बनाने और उनके कड़े क्रियान्वयन की मांग की थी।

भाषा सुरभि धीरज

धीरज


लेखक के बारे में