विदेशी नागरिकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश,छह गिरफ्तार

Ads

विदेशी नागरिकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश,छह गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 03:07 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 03:07 PM IST

नोएडा (उप्र), 13 मार्च (भाषा) अमेरिकियों समेत कई विदेशी नागरिकों को कथित रूप से ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म’ बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात को सेक्टर-2 में छापा मारा और मौके से मोहसिन खान, नौशाद, सुनील, मोहम्मद शमी, सेफ राजा और इरफान को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग सी-66 सेक्टर-2 में एक अवैध रूप से कॉल सेंटर चला रहे थे तथा उसके माध्यम से अमेरिका एवं अन्य देशों के नागरिकों को अमेजन प्राइम, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स जैसे ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म’ बेचने के नाम पर उनसे करोड़ों रुपए ठगते थे।

गोयल ने बताया कि इस गिरोह का सरगना मोहसिन खान है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से पांच सीपीयू, एक लैपटॉप बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के पास दूरसंचार विभाग, ट्राई या किसी नियामक निकाय का कोई लाइसेंस नहीं है।

भाषा सं शोभना राजकुमार

राजकुमार