अहीरवाल वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए नसीबपुर में भव्य शहीद स्मारक बनाया जाएगा: सैनी

अहीरवाल वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए नसीबपुर में भव्य शहीद स्मारक बनाया जाएगा: सैनी

अहीरवाल वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए नसीबपुर में भव्य शहीद स्मारक बनाया जाएगा: सैनी
Modified Date: May 21, 2026 / 12:57 am IST
Published Date: May 21, 2026 12:57 am IST

चंडीगढ़, 20 मई (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहीरवाल क्षेत्र के संघर्ष और बलिदानों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के मकसद से नारनौल के नसीबपुर में एक भव्य शहीद स्मारक बनाया जाएगा।

सैनी ने कहा कि इस स्मारक के जरिये अधिक से अधिक लोगों को अहीरवाल के शहीदों द्वारा दिए गए बलिदान के बारे में जानने में मदद मिलेगी।

सैनी ने नसीबपुर में प्रस्तावित स्मारक के संबंध में यहां एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसके दौरान उनके समक्ष एक प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री ने परियोजना के डिजाइन, अवधारणा और निर्माण के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए।

भाषा यासिर पारुल

पारुल


लेखक के बारे में