Petrol Diesel Public Supply: देवभूमि उत्तराखंड में नहीं है पेट्रोल-डीजल और LPG की किल्लत.. राज्य भर में हो रही है ईंधन की निर्बाध आपूर्ति

Petrol Diesel Public Supply in Uttarakhand News: उत्तराखण्ड में तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति जारी रहने का भरोसा दिया।

Petrol Diesel Public Supply: देवभूमि उत्तराखंड में नहीं है पेट्रोल-डीजल और LPG की किल्लत.. राज्य भर में हो रही है ईंधन की निर्बाध आपूर्ति

etrol Diesel Public Supply in Uttarakhand News / Image ANI File

Modified Date: May 20, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: May 20, 2026 11:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तराखण्ड में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
  • IOCL ने पर्याप्त ईंधन स्टॉक उपलब्ध होने का दावा किया।
  • सभी रिटेल आउटलेट्स पर बिना किसी प्रतिबंध के आपूर्ति जारी है।

देहरादून: वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां, उत्तराखण्ड में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति बनाए हुए हैं। (Petrol Diesel Public Supply in Uttarakhand News) आईओसीएल, उत्तराखण्ड के राज्य स्तरीय समन्वयक श्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि तेल उद्योग अपने व्यापक आपूर्ति नेटवर्क के माध्यम से ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें टर्मिनल, डिपो, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और रिटेल आउटलेट शामिल हैं। सभी आउटलेट पर ईंधन वितरण सुचारू रूप से चल रहा है और निर्धारित सुरक्षा और परिचालन मानदंडों के अनुरूप बिना किसी प्रतिबंध के आपूर्ति जारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पूरी आपूर्ति श्रृंखला में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं की प्रामाणिक मांगों को कुशलतापूर्वक पूरा करने के लिए निरंतर आपूर्ति की जा रही है।

1344 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बिजली, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कुल 1344 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना मद में प्रावधानित 1018 करोड़ रुपए की धनराशि जिलाधिकारियों के निस्तारण पर रखी गई है। राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली टैरिफ छूट देने के लिए 27.74 करोड़ रुपए जारी करने को मंजूरी दी गई है। (Petrol Diesel Public Supply in Uttarakhand News) पिटकुल की एडीबी पोषित योजनाओं के लिए 478.88 करोड़ रुपए के बजट प्रावधान के सापेक्ष पहली किश्त में 150 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बिजली, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कुल 1344 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना मद में प्रावधानित 1018 करोड़ रुपए की धनराशि जिलाधिकारियों के निस्तारण पर रखी गई है।

राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली टैरिफ छूट देने के लिए 27.74 करोड़ रुपए जारी करने को मंजूरी दी गई है।पिटकुल की एडीबी पोषित योजनाओं के लिए 478.88 करोड़ रुपए के बजट प्रावधान के सापेक्ष पहली किश्त में 150 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने नैनीताल में नलकूप निर्माण के लिए 63.62 लाख रुपए की अवशेष धनराशि मंजूर की। पशुपालन विभाग के तहत भराड़ीसैंण क्षेत्र में बद्री गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए 30.03 करोड़ रुपए मंजूर किए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मुख्यमंत्री ने उधम सिंह नगर के दरऊ गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क और तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपए मंजूर किए। (Petrol Diesel Public Supply in Uttarakhand News) मुख्‍यमंत्री धामी ने सीमावर्ती राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, साइबर अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

राहुल की ओर से प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल शब्द उनकी ‘मानसिक दिवालियापन’ का संकेत : भाजपा नेता

सौर, पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पांच साल में सात लाख एकड़ जमीन की जरूरत: कोलियर्स

महाराष्ट्र: रायगढ़ में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेता राजस्व अधिकारी गिरफ्तार

शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी: सतीशन

न्यायालय ने जनगणना के दौरान जातिगत गणना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown