CM Fadnavis targets Rahul Gandhi: वो ‘रिजेक्टेड माल’ है, पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद पर भड़के इस राज्य के सीएम, जानें और क्या-क्या कहा…
CM Fadnavis targets Rahul Gandhi: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राहुल गांधी को ‘रिजेक्टेड माल’ करार दिया है।
CM Fadnavis targets Rahul Gandhi/Image Credit: X Handle
- राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर की आपत्तिजनक टिप्पणी।
- सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की राहुल के बयान की निंदा।
- सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बाहुल गांधी को बताया रिजेक्टेड माल।
CM Fadnavis targets Rahul Gandhi: मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राहुल गांधी को ‘रिजेक्टेड माल’ (खारिज किये जा चुके) करार दिया। यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच आया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि विभिन्न देशों की मोदी की यात्राओं के दौरान उन देशों के साथ हुए समझौतों के माध्यम से भारत ने अपने दीर्घकालिक रणनीतिक हितों को सुरक्षित कर लिया है।
देवेंद्र फडणवीस ने राहुल को लिया आड़े हाथ
जब सीएम फडणवीस विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘गद्दार’ कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर, फडणवीस ने उन्हें (गांधी को) ‘रिजेक्टेड माल’ बताया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “लोग आलोचना कर रहे थे, पूछ रहे थे कि प्रधानमंत्री विदेश क्यों गए और वहां क्या हो रहा है। (CM Fadnavis targets Rahul Gandhi) इस यात्रा के दौरान भारत ने कई देशों के साथ रणनीतिक समझौते किए हैं। इन समझौतों के कारण अगले 10, 15 और 20 वर्षों के लिए हमारा भविष्य एवं भाग्य सुरक्षित हो गया है।”
देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर भी साधा निशाना
CM Fadnavis targets Rahul Gandhi: गांधी को निशाना पर लेते हुए मुख्यमंत्री ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार द्वारा प्रधानमंत्री की अनावश्यक आलोचना नहीं करने की सलाह दिये जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘पवार साहब ने कहा कि बेवजह आलोचना नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर हैं और देश के हित में काम कर रहे हैं। इसलिए उनकी आलोचना करना उचित नहीं है। सीएम फडणवीस ने कहा कि उन्होंने पहले राहुल गांधी की आलोचना की थी, जिस पर पवार साहब बहुत नाराज हो गए थे। सीएम फडणवीस ने कहा, “उन्होंने (पवार ने) कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। (CM Fadnavis targets Rahul Gandhi) मैं दोहराता हूं, यह रिजेक्टेड माल है।” विधान परिषद के लिए 17 स्थानीय निर्वाचक मंडलों से होने वाले आगामी चुनावों के बारे में पूछे जाने पर, फडणवीस ने कहा कि महायुति में शामिल तीनों दलों के एक साथ चुनाव लड़ने को सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समन्वय बैठकें और सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- BSF Bangladesh Border Fencing: माओवाद के बाद अब घुसपैठ की समस्या हो जाएगी ख़त्म!.. देश की इतनी सीमाई जमीन BSF को सौंपने की तैयारी पूरी
- Modi-Meloni’s Melody Reels: मोदी-मेलोनी के Melody रील्स को मिल रहा रिकॉर्ड तोड़ Views.. महज कुछ घंटों में इतने करोड़ यूजर्स ने देखा, इधर सियासत भी जारी
- CG Private School Fees: मनमानी फीस वसूली तो अब खैर नहीं! प्राइवेट स्कूलों के लिए सरकार ने गठित की समिति, कलेक्टरों को दिए ये खास निर्देश

Facebook


