कांग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राम मंदिर में दर्शन करेगा

Ads

कांग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राम मंदिर में दर्शन करेगा

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 05:54 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 05:54 PM IST

अयोध्या, 29 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या का दौरा करेगा और राम मंदिर में पूजा करेगा।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय करेंगे और इसमें पार्टी के सांसद किशोरी लाल शर्मा (अमेठी), राकेश राठौर (सीतापुर), उज्ज्वल रमण सिंह (प्रयागराज) और तनुज पुनिया (बाराबंकी) शामिल होंगे।

प्रतिनिधिमंडल के साथ बाराबंकी के पूर्व सांसद एस.पी. गौतम, विधान परिषद के पूर्व सदस्य दीपक सिंह, महाराजगंज के पूर्व विधायक वीरेंद्र चौधरी और बाराबंकी की पूर्व विधायक मीता गौतम भी मौजूद रहेंगी।

पार्टी ने प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी है। भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र