राजधानी के एक इमारत में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद

Ads

आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतना भयानक था कि आसपास के इलाके को धुएं के गुबार से ठक दिया।

  •  
  • Publish Date - June 23, 2022 / 07:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

नईदिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी के बुद्ध विहार थाना क्षेत्र की एक इमारत में आग लग गई है। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतना भयानक था कि आसपास के इलाके को धुएं के गुबार से ठक दिया।

ये भी पढ़ें: पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, गोलीबारी कर कंटेनर को रोका, इतने गौवंश कराए गए मुक्त 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आग किस वजह से लगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन आग लगने से इमारत का भूतल का हिस्सा करीब पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया है।

ये भी पढ़ें: गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, परिवार के पांच लोग झुलसे, तीन लोगों की मौत