अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला

Ads

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला

  •  
  • Publish Date - March 15, 2021 / 04:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 15 मार्च (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,031 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह नया मामला पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आया।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत को कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 62 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को कोई भी व्यक्ति ठीक नहीं हुआ और संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 4,964 ही है।

केन्द्र शासित प्रदेश में अभी पांच लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में प्रशासन ने अभी तक 2,91,842 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।

उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अभी तक 11,537 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी