अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 को एक नया मामला

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 को एक नया मामला

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 को एक नया मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 17, 2021 5:08 am IST

ईटानगर, 17 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,841 हो गई।

राज्य के सतर्कता अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर लोबसांग जाम्पा ने बताया कि यह नया मामला पापुम परे जिले में ‘रैपिड एंटीजन’ जांच के दौरान सामने आया।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी दो लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और कुल 16,783 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

एसएसओ ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99.65 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.012 प्रतिशत है।

राज्य में वायरस से अभी तक कुल 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में कुल 57,445 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में