वजन कम करने वाली गोलियां खाने से हुई युवक की मौत, कही आप भी तो नहीं ले रहे ये दवाइयां

Ads

Youth died after consuming weight loss pills :  मिली जानकारी के अनुसार, श्रीपेरंबुदुर के पास सोमंगलम में रहने वाला सूर्या नाम का युवक एक निजी

  •  
  • Publish Date - January 5, 2023 / 03:08 PM IST,
    Updated On - January 5, 2023 / 03:08 PM IST

Mobile exploded while charging

नई दिल्ली : Youth died after consuming weight loss pills : लोग अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं। इन उपायों में वजन कम करने वाली दवाइयां भी शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है कि कभी-कभी ये दवाइयां जान लेवा भी हो सकती है। इन दवाइयों के सेवन से किसी की मौत भी हो सकती है। ताजा मामला चेन्नई के तांबरम से सामने आया है। यहां कथित तौर पर वजन घटाने वाले गोलियों का सेवन करने से बुधवार को 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : तबादला एक्सप्रेस! बड़ी संख्या में प्रशा​सनिक अधिकारियों के हुए तबादले, सौंपी गई नई जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी सूची

वजन कम करने वाली दवाइयां लेने से खराब हुई थी युवक की तबीयत

Youth died after consuming weight loss pills :  मिली जानकारी के अनुसार, श्रीपेरंबुदुर के पास सोमंगलम में रहने वाला सूर्या नाम का युवक एक निजी दूध की दुकान पर काम करता था। पुलिस ने कहा कि उसके दोस्त उसके मोटापे का मजाक उड़ाते थे। इसके कारण उसने गोलियां खाकर वजन कम करने का फैसला किया, लेकिन बिना प्रिस्क्रिप्शन की वजन घटाने वाली गोलियां उसकी मौत का कारण बन गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने टीओआई को बताया कि पुलिस ने निजी कंपनी के अधिकारियों को दवाओं की खुराक और सामग्री के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया है।

यह भी पढ़ें : India Post Recruitment 2023: भारतीय डाक दे रहा 8वीं पास तक के लिए सरकारी नौकरी, 7वें वेतन आयोग के मुताबिक होगी सैलरी

युवक ने ऑनलइन खरीदी थी गोलियां

Youth died after consuming weight loss pills :  पुलिस की मानें तो सूर्या वजन घटाने के लिए डॉक्टरों और स्थानीय चिकित्सकों से परामर्श कर रहा था और अपने दोस्त से सुझाव लेने और ऑनलाइन ब्राउजिंग करने के बाद उसने 22 दिसंबर से वजन घटाने की गोलियां लेना शुरु कर दिया। उसने गोलियां ऑनलाइन खरीदी और 10 दिनों में उसका वजन काफी कम हो गया, लेकिन गोलियों की वजह से वह काफी कमजोर हो गया था।

यह भी पढ़ें : Union Budget 2023: क्या होता है केंद्रीय बजट? एक क्लिक में पूरी डिटेल्स के साथ जानें बजट के प्रकार 

इलाज के दौरान हुई युवक की मौत

Youth died after consuming weight loss pills :  नए साल के दिन सूर्या गंभीर रूप से बीमार पड़ गया और गंभीर हालत में उसे राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसे आईसीयू में रखा गया था, लेकिन मंगलवार को इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। सूर्या के पिता पालयम की शिकायत के आधार पर सोमंगलम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें