जम्मू कश्मीर के सांबा में एक युवक सुरक्षा प्रतिष्ठानों की तस्वीरें साझा करने पर गिरफ्तार

Ads

जम्मू कश्मीर के सांबा में एक युवक सुरक्षा प्रतिष्ठानों की तस्वीरें साझा करने पर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 9, 2020 / 11:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

जम्मू, नौ अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर सुरक्षा प्रतिष्ठानों की तस्वीरें डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ऐसी सूचना था कि कुलजीत नामक 22 वर्षीय एक युवक सुरक्षा प्रतिष्ठानों की तस्वीरें साझा कर रहा है और उसे उसके एवज में पैसे मिल रहे हैं।

पुलिस इस मामले की जासूसी के नजरिये से जांच कर रही है।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव