आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों में ‘विश्वास’ नहीं, आप ने जारी की लिस्ट
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों में 'विश्वास' नहीं, आप ने जारी की लिस्ट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सीधे बीजेपी को चुनोती दे रही है। दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन नहीं हो पाने के बावजूद आप पूरा दमखम लगा रही है। आप ने मोदी सरकार के खिलाफ कैंपेन करने के साथ ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामों को जनता के बीच ले जाने के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। आप और अरविंद केजरीवल के खिलाफ कई मौकों पर मुश्कल खड़ी करने वाले कुमार विश्वास का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें- अमित शाह ने गिरिराज सिंह को दिया आश्वासन, बेगूसराय सीट पर हम सब आपके साथ
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आम आदमी पार्टी के 15 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इस सूची में आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और आप के राज्यसभा सांसद भी शामिल हैं। इस लिस्ट में कुमार विश्वास को जगह नहीं दी गई है।

Facebook


