‘ईश्वर की इच्छा’ से 2012 में अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी: केजरीवाल

Ads

‘ईश्वर की इच्छा’ से 2012 में अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी: केजरीवाल

  •  
  • Publish Date - September 19, 2022 / 12:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी “ईश्वर की इच्छा” से 2012 में अस्तित्व में आई और जैसा कि बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण ने किया था, उसी तरह पार्टी भी भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे “बड़े दानवों” का वध कर रही है।

केजरीवाल ने इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित आम आदमी पार्टी के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना 26 नवंबर 2012 को हुई थी और यह महज इत्तेफाक नहीं है कि इसके ठीक 63 साल पहले उसी दिन संविधान सभा ने 1949 में संविधान को अपनाया था।

उन्होंने कहा कि उस समय (2012) अन्य राजनीतिक दलों ने संविधान का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। केजरीवाल ने कहा, “तब ईश्वर को हस्तक्षेप करना पड़ा और संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाने के ठीक 63 वर्ष बाद 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई ताकि संविधान को बचाया जा सके।”

भाषा यश शोभना

शोभना