नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली में फिर एक बार हड़ताली माहौल बनने वाला है। दरअसल पूर्ण राज्य की मांग को लेकर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं ।
AAP MLAs moving forward to PM @narendramodi‘s residence from @ArvindKejriwal‘s residence with Delhi Citizens’s demand to full statehood to Delhi. pic.twitter.com/UEC3IJ4vgu
— AAP (@AamAadmiParty) August 27, 2018
पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर सभी विधायकों की मीटिंग बुलाई गई था।इस मीटिंग में मुख्यतः उन बातों पर गौर किया गया है जिनमें दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात कही गई थी। बता दें कि सोमवार को आप आदमी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री को वह पत्र भी सौपेंगे जिसमें पूर्ण राज्य के समर्थन में दिल्ली वालों ने पत्र लिखे थे।
.@AAPDelhi MLAs moving towards PM @narendramodi‘s residence from CM @ArvindKejriwal‘s residence with Delhi Resident’s letter to PM demanding fullstatehood. pic.twitter.com/nI6TAy1NmD
— AAP (@AamAadmiParty) August 27, 2018
गोपाल राय का कहना है विधानसभा की 70 सीटों में से 67 सीटें जीतने के बाद भी सरकार को फैसले लागू करने में परेशानी होती है, इसके लिए दिल्ली का पूर्ण राज्य न होना सबसे अधिक जिम्मेदार है। पार्टी और सरकार का मानना है कि दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो विकास की रफ्तार कुछ और होती। यही वजह है कि एक जुलाई से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने आंदोलन शुरू किया था।
वेब डेस्क IBC24