असम के मुख्यमंत्री धेमाजी में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, ट्रेन सेवाएं रोक दी गई

Ads

असम के मुख्यमंत्री धेमाजी में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, ट्रेन सेवाएं रोक दी गई

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 12:49 AM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 12:49 AM IST

गुवाहाटी, 28 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार धेमाजी जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और दीर्घकालिक पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए सभी संसाधन जुटा रही है।

इस बीच, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने बताया कि भारी कटाव से एक रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आर्चीपाथर और सिमेन चापरी स्टेशनों के बीच रेल परिचालन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘धेमाजी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के बाद से मैं लगातार हालात पर नजर रखे हुए हूं। इस आपदा से लोगों के जीवन पर पड़े असर से हमें गहरा दुख है और इस कठिन समय में हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित सभी परिवारों की सुरक्षा और दीर्घकालिक पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए सभी संसाधन जुटा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल संसाधन मंत्री सुशांत बोरगोहेन और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशब महंत को धेमाजी में रहकर पूरे राहत कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।’’

भाषा

राखी राजकुमार

राजकुमार