Raghav Chadha vs AAP : राघव चड्ढा पीएम मोदी की गोद में बैठे हैं! अपनी ही पार्टी के सांसद पर भड़कीं आतिशी, लगाया गद्दारी का आरोप, सीएम भगवंत मान ने कही ये बड़ी बात

Aam Aadmi Party के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। Raghav Chadha पर Bhagwant Mann और Atishi ने तीखे आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी लाइन से भटका हुआ बताया।

Raghav Chadha vs AAP : राघव चड्ढा पीएम मोदी की गोद में बैठे हैं! अपनी ही पार्टी के सांसद पर भड़कीं आतिशी, लगाया गद्दारी का आरोप, सीएम भगवंत मान ने कही ये बड़ी बात

Raghav Chadha vs AAP / Image Source : FILE

Modified Date: April 3, 2026 / 06:04 pm IST
Published Date: April 3, 2026 5:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Bhagwant Mann ने कहा कि राघव चड्ढा अब पार्टी के काम के नहीं रहे।
  • Atishi ने राघव पर केंद्र सरकार के करीब होने का आरोप लगाया।
  • पार्टी के भीतर राघव चड्ढा को लेकर बयानबाज़ी तेज होने से राजनीतिक हलचल बढ़ी।

नई दिल्ली : Raghav Chadha vs AAP आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच की दूरियां अब पूरी तरह सामने आ गई हैं। पद से हटाए जाने के बाद राघव ने पार्टी पर निशाना साधा, तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की नेता आतिशी ने भी पलटवार किया। उन्होंने राघव को बिका हुआ और केंद्र सरकार का करीबी तक बता दिया है।

राघव अब कम्प्रोमाइज्ड नजर आते हैं

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राघव चड्ढा अब पार्टी के काम के नहीं रहे। मान के मुताबिक, जब पार्टी गंभीर मुद्दों पर विरोध कर रही थी, तब राघव संसद में ‘समोसे महंगे होने’ और ‘पिज्जा डिलीवरी में देरी’ जैसी छोटी बातों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राघव अब कम्प्रोमाइज्ड नजर आते हैं।

राघव चड्ढा अब प्रधानमंत्री मोदी की गोद में बैठे हैं

वहीं, आतिशी ने और भी कड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राघव चड्ढा अब प्रधानमंत्री मोदी की गोद में बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राघव अब मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से डरते हैं। आतिशी ने कहा कि विपक्ष ने जब सदन से वॉकआउट किया, तब राघव वहीं बैठे रहे और गैस सिलेंडर (LPG) जैसे जरूरी मुद्दों पर भी चुप्पी साधे रखी। आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं जैसे संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज के बाद अब सीएम मान और आतिशी के बयानों ने साफ कर दिया है कि राघव चड्ढा और पार्टी के रिश्ते अब खत्म होने की कगार पर हैं। अब देखना यह होगा कि राघव चड्ढा इन गंभीर आरोपों पर क्या सफाई देते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.