राजस्थान में एसीबी ने दो लोगों को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

Ads

राजस्थान में एसीबी ने दो लोगों को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 09:06 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 09:06 PM IST

जयपुर, 23 मार्च (भाषा) राजस्थान के श्रीगंगानगर और भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को कथित रूप से दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि पहले मामले में श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया गया ।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि क्षेत्रीय वन अधिकारी रायसिंहनगर रेंज में दो छोटी नहरों से पेड़ों के ठूंठ निकालने के कार्य एवं उसके के पूर्ण होने पर उसकी एनओसी जारी करने की एवज में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि रिश्वत नहीं देने पर उसकी कंपनी को काली सूची में डालने तथा उक्त दोनों कार्यों की एनओसी जारी नहीं करने की धमकी भी दी जा रही है।

गुप्ता के अनुसार शिकायत के सत्यापन के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा गया।

महानिदेशक ने बताया कि दूसरे मामले में एसीबी भरतपुर इकाई की ओर से रुपवास थाने के सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि परिवादी के भाई द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे में नाम हटाने की एवज में आरोपी रिश्वत मांग रहा है।

उन्होंने कहा कि एसीबी टीम ने प्रवीण कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।

उन्होंने बताया कि दोनों ही मामले में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार

ताजा खबर