पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

Ads

पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 19, 2021 / 06:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

जम्मू, 19 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर में अपहरण के एक आरोपी को राजौरी जिले से गिरफ्तार किया किया गया है। आरोपी इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू के बख्शी नगर पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोप में रेशम घर कॉलोनी निवासी मुकुल कलोत्रा को मंगलवार को गिरफ्तार किया था ,लेकिन अपराध स्थल से वापस लौटते वक्त वह पुलिस वाहन से फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। राजौरी बस अड्डे पर उसके होने की जानकारी मिली ,जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के फरार होने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

भाषा

शोभना प्रशांत

प्रशांत