सीजेपी के खिलाफ कार्रवाई भाजपा के अधिनायकवादी चरित्र का प्रमाण: माकपा

Ads

सीजेपी के खिलाफ कार्रवाई भाजपा के अधिनायकवादी चरित्र का प्रमाण: माकपा

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 08:04 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) का ऑनलाइन अभियान बेरोजगारी और मुख्यधारा की राजनीति के प्रति युवाओं में बढ़ती निराशा को दर्शाता है।

पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद माकपा महासचिव एमए बेबी ने कहा कि पार्टी ने सीजेपी सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतिबंध और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ हमलों का विरोध किया और इसे असहमति के प्रति असहिष्णुता का संकेत बताया।

माकपा की केंद्रीय समिति ने अपनी विज्ञप्ति में ‘‘सीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतिबंध और अभिजीत दीपके पर हमले’’ की निंदा करते हुए कहा कि यह भाजपा के ‘‘अधिनायकवादी चरित्र’’ और असहमति के प्रति उसकी असहिष्णता को प्रदर्शित करता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सीजेपी के लिए भारी ऑनलाइन समर्थन बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ व्याप्त असंतोष को दर्शाता है।’’

इसमें आरोप लगाया गया कि युवाओं की चिंताओं को दूर करने के बजाय, सरकार इस पार्टी के समर्थकों को भी राष्ट्र-विरोधी करार दे रही है।

भाषा हक हक नरेश

नरेश