एक्टर सोनू सूद अपनी बहन को लड़ाएंगे विधानसभा चुनाव, किस पार्टी से मिलेगा टिकट..यहां जानिए

एक्टर सोनू सूद अपनी बहन को लड़ाएंगे विधानसभा चुनाव, किस पार्टी से मिलेगा टिकट..यहां जानिए

एक्टर सोनू सूद अपनी बहन को लड़ाएंगे विधानसभा चुनाव, किस पार्टी से मिलेगा टिकट..यहां जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: November 14, 2021 2:12 pm IST

चंड़ीगढ़। आगामी साल में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक्टर सोनू सूद की बहन भी चुनाव मैदान पर होंगी। सोनू सूद ने आज घोषणा की कि उनकी बहन मालविका सूद पंजाब चुनाव लड़ेंगी, हालांकि, किस पार्टी से वह चुनाव लड़ेंगी इस पर सस्पेंस बरकरार रखा। उन्होंने पार्टी के चुनाव पर अभी कुछ नहीं कहा है। कोरोना के दौरान अपने कामों की वजह से प्रशंसा पाने वाले सोनू सूद ने राजधानी चंडीगढ़ से लगभग 170 किलोमीटर दूर मोगा में एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें:हुंडई मोटर्स ने Creta Facelift में किया बड़ा बदलाव, जानें ये खास फीचर, इस तारीख को होगी लॉन्च!

सोनू सूद की बहन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, इस पर से पर्दा नहीं उठ पाया है। सोनू सूद हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिले थे। इससे पहले वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे, जिन्होंने एक्टर को स्कूली बच्चों के लिए कार्यक्रम ‘देश का मेंटर्स’ का ब्रांड एंबेस्डर बनाया था।

ये भी पढ़ें: विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का लगातार तीसरे साल भी उत्कृष्ट प्रदर्शन, 20 नवंबर को राष्ट्रपति के हाथों होगा सम्मान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक ने राजनीतिक गलियारों में इस अफवाह को हवा दी थी कि शायद पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के रूप में सोनू सूद का राजनीतिक डेब्यू होगा। हालांकि, उसी वक्त इन अफवाहों को विराम लगाते हुए सोनू ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल के साथ राजनीति पर कोई बात नहीं हुई। अब तक हमने राजनीतिक मसलों पर कुछ भी बात नहीं की।

ये भी पढ़ें:काफिले में कर्नल की पत्नी-बेटा भी हैं, नहीं था पता.. MNPF ने मणिपुर हमले की जिम्मेदारी लेकर दिया बयान

बता दें कि कोरोना काल में संकट के दौर में सोनू सूद ने सैकड़ों जरूरतमंदो की हर तरह से मदद की। इस वजह से उन्हें गरीबों का मसीहा, प्रवासियों का मसीहा कहा जाने लगा। सोनू सूद ने प्रवासियों को घर जाने के लिए बस से लेकर ट्रेन और फ्लाइट्स तक के टिकटों का इंतजाम किया था। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत के दौर में भी वह मुस्तैदी से लोगों की मदद करते रहे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com