Piyush Pandey Passed Away: एड गुरु पीयूष पांडे का निधन, लिखे थे ‘अबकी बार मोदी सरकार’ और ‘ठंडा मतलब कोका कोला’ जैसे कई मशहूर स्लोगन
Piyush Pandey Passed Away: मशहूर स्लोगन लिखने वाले एड गुरु के नाम से मशहूर पीयूष पांडे का निधन हो गया है। पियूष पांडे ने मुंबई में आखिरी सांस
Piyush Pandey Passed Away/ Image Credit: @waveringmindz X Handle
- एड गुरु के नाम से मशहूर पीयूष पांडे का निधन हो गया है।
- पियूष पांडे ने 70 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली।
- खबर के सामने आने के बाद विज्ञापन जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
Piyush Pandey Passed Away: नई दिल्ली: भारतीय विज्ञापन जगत से शुक्रवार की सुबह एक बुरी खबर निकलकर आई। इस खबर के सामने आने के बाद विज्ञापन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल, ‘अबकी बार मोदी सरकार’ और ‘ठंडा मतलब कोका कोला’ समेत कई मशहूर स्लोगन लिखने वाले एड गुरु के नाम से मशहूर पीयूष पांडे का निधन हो गया है। पियूष पांडे ने 70 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पियूष पांडे ने 27 साल की उम्र में विज्ञापन जगत में कदम रखा था। उन्होंने अपने भाई प्रसून पांडे के साथ ही करियर की शुरुआत की थी। दोनों रेडियो जिंगल्स के लिए अपनी आवाज दिया करते थे। इसके बाद 1982 में पियूष पांडे ने विज्ञापन कंपनी ओगिल्वी के साथ काम करना शुरू किया। 1994 में पियूष पांडे को ओगिल्वी के बोर्ड में नॉमिनेट किया गया। अहम बात यह है कि उन्हें 2016 में भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया इमोशनल पोस्ट
Piyush Pandey Passed Away: पीयूष पांडे के निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ”पद्मश्री पीयूष पांडे के निधन पर दुख जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। विज्ञापन जगत में एक अभूतपूर्व व्यक्तित्व, उनकी रचनात्मक प्रतिभा ने कहानी कहने की कला को नई परिभाषा दी और हमें कभी न भूलने वाली कहानियां दीं।”
उन्होंने लिखा,” मेरे लिए वे एक ऐसे मित्र थे जिनकी प्रतिभा उनकी प्रामाणिकता, गर्मजोशी और बुद्धिमता से झलकती थी. मैं हमारी आकर्षक बातचीत को हमेशा संजो कर रखूँगा। वे अपने पीछे एक गहरा शून्य छोड़ गए हैं, जिसे भरना मुश्किल होगा। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति!”
Truly at a loss for words to express my sadness at the demise of Padma Shri Piyush Pandey.
A phenomenon in the world of advertising, his creative genius redefined storytelling, giving us unforgettable and timeless narratives.
To me, he was a friend whose brilliance shone… pic.twitter.com/t6ZDSViCrS
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 24, 2025
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने जताया दुख
Piyush Pandey Passed Away: फिल्ममेकर हंसल मेहता समेत सिनेमा जगत के कई दिग्गजों ने पीयूष पांडे के निधन पर दुख जाहिर किया है। हंसल मेहता ने एक्स पर लिखा, ”फेविकोल का जोड़ टूट गया। आज एड वर्ल्ड ने अपना ग्लू खो दिया।”
Fevicol ka jod toot gaya. The ad world lost its glue today. Go well Piyush Pandey.
— Hansal Mehta (@mehtahansal) October 24, 2025
बता दें कि पीयूष पांडे ने कोका कोला कंपनी के लिए ‘ठंडा मतलब कोका कोला’, कैडबरी के लिए, ‘कुछ मीठा हो जाए’ समेत कई और मशहूर विज्ञापन लिखे थे।

Facebook


